रोटरी क्वींस की फेलोशिप पार्टी में दिखा उत्साह, एकजुटता और मनोरंजन का शानदार मेल,कैसिनो थीम पर सजी रोटरी क्वींस की फेलोशिप पार्टी, मस्ती और उत्साह का दिखा अनोखा रंग

बिलासपुर। शहर में रोटरी क्वींस द्वारा फेलोशिप पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोटरी क्वींस की सदस्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ महिलाओं को मनोरंजन और आपसी संवाद का मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैसिनो थीम रही, जिसे प्रतिभागियों ने खूब पसंद किया। आकर्षक सजावट और थीम आधारित गतिविधियों ने आयोजन को खास बना दिया।

महिलाओं ने थीम के अनुरूप परिधान पहनकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।फेलोशिप पार्टी के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

संगीत, नृत्य और मस्ती से भरपूर इस कार्यक्रम में महिलाओं ने दैनिक व्यस्तताओं से समय निकालकर अपने लिए कुछ यादगार पल बिताए। गीत-संगीत के बीच सभी ने एक-दूसरे के साथ आनंद साझा किया और कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।रोटरी क्वींस की सदस्याएं वर्षभर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

फेलोशिप पार्टी जैसे आयोजन न केवल आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि महिलाओं को एक सकारात्मक और आनंददायक वातावरण भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles