*अगले वर्ष से आत्मानंद स्कूलों को भंग कर उनका संचालन शिक्षा विभाग के जरिए किया जाएगा -बृजमोहन अग्रवाल*

अगले वर्ष से आत्मानंद स्कूलों को भंग कर उनका संचालन शिक्षा विभाग के जरिए किया जाएगा -बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में स्वामी आत्मानंद योजना को लेकर सवाल उठा, भाजपा विधायकों ने ध्यानाकर्षण के जरिए स्कूलों के संचालक को लेकर सवाल उठाए, जिस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से कलेक्टर की समितियों को भंग कर आत्मानंद स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग के जरिए करने की घोषणा की है।*

सदन में स्वामी आत्मानंद स्कूल को लेकर भाजपा विधायक अनुज शर्मा, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा के ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा कि अभी हमारे सरकारी प्राचार्य और व्याख्याता को भी कलेक्टर वेतन देता है, जहां-जहां गड़बड़ी होगी, उसकी हम जांच करवाएंगे।

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब तक कलेक्टर के पास प्रभार रहेगा, व्यवस्था नहीं सुधरेगी. इसे बदल जाना चाहिए।

अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आत्मानंद स्कूल भूपेश बघेल के आनंद के लिए शुरू किया गया था।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की कि अगले शिक्षा क्षेत्र में कलेक्टर की सभी समितियां को भंग कर दिया जाएगा, सभी शिकायतों की जांच कराई जाएगी, जिन स्कूलों के नाम बदले गए हैं उनका नाम स्वामी आत्मानंद नाम के साथ जोड़ा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles