ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम एवं रायपुर में 9 मार्च को श्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में

बिलासपुर। ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम एवं रायपुर में 9 मार्च को राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में किसान महाकुम्भ आयोजित है

जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि 9 मार्च को रायपुर में किसान महाकुम्भ का आयोजन किया गया है जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिलासपुर जिला से अधिक से अधिक संख्या में जायेंगे, जिसकी तैयारी मंडल स्तर पर की जायेगी। श्री कुमावत ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गांव परिक्रमा यात्रा के तहत् ग्रामीणजनों से मुलाकात कर लाभार्थियों से चर्चा परिचर्चा करना है और भाजपा की केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं को अवगत करना है, जिस लाभार्थी को जिस योजना का लाभ मिला है उसके बारे में चर्चा करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का निवेदन करना है।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्य सरकार आमजनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए विभिन्न योजनायें संचालित कर रही है। इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुॅचाना है।
किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत् यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दस साल में किसान हित में किए गए कार्यो को इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुॅचाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित किसान हित की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुॅचाकर किसानों को बताना है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने समस्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 9 मार्च को रायपुर में श्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में किसान महाकुम्भ आयोजित है जिसमें बिलासपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जाना है और ग्राम परिक्रमा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणव शर्मा रांक, डॉ.सुनील जायसवाल, जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप, जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, रमेश साहू, नारद साहू, सतीश गुप्ता, नागेन्द्र शर्मा, राकेश गुप्ता, रमेश साहू, दुर्गा पटेल, लक्ष्मी पटेल, अन्नू तिवारी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles