मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा भिलौनी में तकरीबन 70 से अधिक किसानों के जमीन को हथियाने के मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा भिलौनी में तकरीबन 70 से अधिक किसानों के जमीन को हथियाने का मामला कलेक्ट्रेट पहुंचा है। बड़ी संख्या में शनिवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि उनके पास मस्तूरी के ग्राम जोंधरा भिलौनी में कई वर्षों से खेती की भूमि है। जिस पर राजनीति और कूटनीति करते हुए ग्राम के सरपंच शतरूपाबाई, उसके बेटे कृष्ण कुमार और भतीजा निर्मल कुमार के द्वारा किसानों का जमीन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी किसानों के पास जमीन से जुड़े तमाम कागजात मौजूद हैं।

कागजात तो इनके पास है लेकिन ग्राम के सरपंच सतरूपाबाई के द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर किसानों के जमीन को बिक्री करने को लेकर उसमें हस्ताक्षर भी कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम जोन्धरा के 70 से भी अधिक किसान मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। वे लोग तकरीबन 2 साल से न्याय की गुहार और अपनी जमीन पाने के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं। इसी तरह फिर से एक बार बड़ी संख्या में किसान ग्राम जोन्धरा से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अफसरो से मुलाकात कर स्पष्ट चेतावनी दिया है कि अगर इस पूरे मामले में दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो वे आगामी दिनों में मस्तूरी और कलेक्ट्रेट का घेराव कर चक्का जाम भी करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles