संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया।

बिलासपुर: रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19 मार्च 2024 को बिलासपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 02 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।

बिलासपुर रेल मण्डल के रॉबर्ट्सन स्टेशन में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर विजय कुमार ने 15 फरवरी 2024 को चाबीदारी में पैट्रोलिंग (गस्त) के दौरान देखा कि रॉबर्ट्सन स्टेशन यार्ड के डाउन लाइन मे पॉइंट क्रासिंग में दो बोल्ट टूटा हुआ और संभवत: रेल पटरी के खिचाव के कारण एक बोल्ट मुड़ा हुआ है, जो कि रेल यातायात की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। विजय कुमार ने तत्परता से पॉइंट क्रॉसिंग के अन्य बोल्ट को भी अच्छे से टाईट किया तथा तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया। तत्पश्चात इस सेक्शन में काशन ऑर्डर लगाकर लेवल क्रॉसिंग में उपयुक्त बोल्ट लगाया, जिससे कि इस सेक्शन में सुरक्षित एवं सुचारु रूप से रेल यातायात बहाल किया गया। विजय कुमार के तत्परता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

इसी प्रकार बिलासपुर रेल मण्डल के पेंड्रा रोड स्टेशन में कार्यरत यातायात सहायक श्री जगन्नाथ ने दिनांक 05 जनवरी 2024 को देखा कि एक माल गाड़ी पेंड्रा रोड स्टेशन के डाउन लाईन में थ्रू सिग्नल से गुजर रही थी, और ब्रेकवेन से 25वां वैगन में एक लोड-एमटी छड़ लटकी हुई थी, जो कि संरक्षा को प्रभावित कर सकती थी। जगन्नाथ ने इसकी सूचना ऑन ड्यूटि स्टेशन मास्टर/पेंड्रा रोड को दी तत्पश्चात उस गाड़ी के लोको पायलट से बात कर गाड़ी को खड़ी की गई तथा मरम्मत पश्चात गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना की गई। इस प्रकार श्री जगन्नाथ के सूझबूझ एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

संरक्षा कोटि के दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles