बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करते छात्र-छात्राएं।

बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करते छात्र छात्राएं नजर आए। एक तरह धारा 144 लागू है उसके बाद भी जिले के एक मात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में होली की हुडदंग छात्र छात्राएं करते हुए नजर आए। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित होती दिखी और किसी प्रकार की सुरक्षा का ध्यान भी नहीं रखा गया है। यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों की लापरवाही से परिसर में भव्य रूप से होली समारोह मनाया गया, जिसकी जाच पड़ताल करने वाला कोई नजर नहीं आया।

कॉलेज के छात्र-छात्रा डीजे की धुन पर नाचते थिरकते दिखाई दिए। इस बीच यदि हुड़दंग, भगदड़, मारपीट जैसी घटनाएं होती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। जबकि यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। ना ही पुलिस का कोई जवान ही तैनात था। यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन और कोनी पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles