Homeहमर बिलासपुरनरगोड़ा ग्राम पंचायत मामला: सरपंच पर पेयजल आपूर्ति नल जल योजना की...

नरगोड़ा ग्राम पंचायत मामला: सरपंच पर पेयजल आपूर्ति नल जल योजना की राशि गबन करने के विषय में आज गांव के लोग अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

सरपंच पर 30 लाख रुपए भ्रष्टाचार कर पंचायत की राशि आहरण करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया।

ग्राम पंचायत नरगोड़ा में सरपंच के द्वारा 30 लाख रुपए भ्रष्टाचार कर पंचायत की राशि आहरण करते हुए कार्य नहीं किए जाने एवं पेयजल आपूर्ति नल जल योजना की राशि गबन करने के विषय में आज गांव के लोग अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है लंबे समय से हम पानी की समस्या से जुझ रहे हैं वर्तमान में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति संबंधित संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसका निवारण सरपंच द्वारा नहीं किया जा रहा है। सरपंच पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच के द्वारा 30 लाख रुपए पेयजल आपूर्ति नल जल योजना की राशि गबन कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments