Homeहमर बिलासपुरआनंद सागर सेवा प्रवाह एवं महिला सेवा सत्संग समूह ने मुक्तिधाम...

आनंद सागर सेवा प्रवाह एवं महिला सेवा सत्संग समूह ने मुक्तिधाम चौक में शनिवार को सभी सफाई कर्मियों के साथ महिलाओं ने होली खेलकर दिया एकता और सामाजिक सद्भाव का परिचय।

होली का पर्व खुशियों का त्यौहार होता है, सभी वर्ग मिलजुल कर होली मनाते हैं, त्यौहार कोई भी हो मगर सफाई कर्मी, सफाई कार्य में ही व्यस्त रहते हैं, उनके इस कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए महिला आनंद सागर सेवा प्रवाह एवं महिला सेवा सत्संग समूह ने उनके साथ होली खेली। शनिवार को मुक्तिधाम चौक के पास क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के साथ महिलाओं ने रंग गुलाल लगाकर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का परिचय दिया।

इस दौरान सभी को गुजिया मिठाई देकर होली की शुभकामनाएं दी गई। महिला समूह की अध्यक्ष ने कहा इस काम से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है, सफाई कर्मचारियों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता इसलिए हर वर्ष उनके साथ होली और दीवाली त्योहार मिलकर मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी महिला समूह की सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments