बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट ने प्लेटफार्म 4 और 5 से दो व्यक्तियों को 4 लाख 80 हजार रुपये कीमती 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट ने प्लेटफार्म नम्बर 4 और 5 से दो व्यक्तियों को 4 लाख 80 हजार रुपये कीमती 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के लिए आरपीएफ ने जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो बड़े बोरियों के साथ प्लेटफार्म नम्बर 4-5 में संदिग्ध अवस्था मे बैठा है। सूचना पाकर तत्काल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी टी आर कुर्रे और मातहत स्टॉफ आर सुनील कुमार, आर अजय यादव के साथ बिलासपुर स्टेशन पीएफ 4-5 के नागपुर छोर शौचालय के पास पहुंचे। जहां चेकिंग के दौरान पाया कि दो व्यक्ति अपने पास दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे हुये थे।

जिनकी ओर जाने पर दोनो भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम लालचंद निवासी ग्राम ताका शाहगंज उत्तरप्रदेश और श्याम सिंह उर्फ हल्ले सिंह निवासी ग्राम गुंजी दमोह मध्यप्रदेश का होना बताया। उनसे बोरी में रखे सामान के विषय में पूछने पर वह गोलमोल जवाब देने लगे।जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनो सफेद बोरी में मादक पदार्थ गाँजा होना बताये। बोरियों की जांच करने पर एक बोरी में 16 किलो और दूसरे में 8 किलो गांजा अलग अलग पैकेट के अंदर पैक मिला। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से 4 लाख 80 हजार रुपये कीमती 24 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles