Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को प्रारंभ,...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को प्रारंभ, शनिवार से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 14 अप्रैल तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को प्रारंभ कर दिया है। शनिवार से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 14 अप्रैल तक चलेगा। बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां दो मूल्यांकन केंद्र दयालबंद गवर्नमेंट स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल को बनाया गया है।

यहां लगभग डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की व्यवस्था है जिसके लिए 1000 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, पांचवे दिन भी मूल्यांकन का काम धीमा रहा। लेकिन उम्मीद है कि आगे मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी और समय रहते मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया जाएगा. क्योंकि आगे लोकसभा चुनाव होने है. इसलिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार अप्रैल में परीक्षा परिणाम घोषित करने की योजना पर काम कर रहा है। जिसके लिए समय रहते मूल्यांकन कार्य समाप्त करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments