बच्चों को आनंद की अनुभूति के साथ पौष्टिक आहार देने न्यौता भोजन कार्यक्रम से स्कूलों मे रौनक है. सरकंडा गर्ल्स स्कूल में प्रबंधन ने सामूहिक आयोजन कर भोजन का आनंद लिया।

शहीद अविनाश शर्मा कन्या शाला की छात्राओं को न्यौता भोजन मे पौष्टिक आहार परोसा गया. प्रिन्सिपल गायत्री तिवारी और शिक्षिकाओं ने मिलकर यह आयोजन किया. यहां पहुंचकर समग्र शिक्षा की डीएमसी अनुपमा राजवाडे और प्रभारी बिल्हा बीईओ सुनीता ध्रुव ने हाथ बटाकर बच्चों को भोजन परोसा। बच्चों को खाने मे पूरी, चने की सब्जी, चावल ,चटनी, फल और मीठा दिया गया. वितरण के बाद बच्चों संग सभी ने बैठकर भोजन किया। अपनेपन का अहसास मिलने से छात्राएं खुशी से चहक उठी. गायत्री तिवारी के अनुसार उनके स्कुल मे पढ़ाने वाली तीन शिक्षिकाएं रिटायर हुई है उन्होंने छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री गिफ्ट किया। सभी के योगदान से आयोजन सार्थक बन गया.

कार्यक्रम के शुरुआत मे अतिथियों का स्वागत किया और आशीर्वचन में छात्राओं से खूब पढ़ने और अपने आसपास सहयोग की भावना को बढावा देने की सीख दी, अंत मे मिडिल स्कुल मे पढ़ने वाली छात्राओं को पेन कम्पास बाक्स भेट कर शुभकामनाएं।



