बिलासपुर नगर निगम ने 22 पानी टंकियों को हाल ही में अमृत मिशन की पाइप लाइन से जोड़ा है। पिछले दो दिनों से तोरवा चौक के पेंडलवार नर्सिंग होने के सामने पाइप लाइन में लिकेज हो गया जिसके चलते 2 दिनों से आस पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और जहां हुई वहा गंदा पानी आने की समस्या रही जिसे सुधारने निगम अमला जुटा रहा।

अमृत मिशन के इंटर कनेक्शन के दौरान पाइप लाइन में डस्ट पहुंचने की समस्या दूर करने के लिए नए सिरे से पानी टंकियों की सफाई कराई गई। इसके लिए ठेका कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप को निर्देशित किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर एनएस त्रिपाठी को अमृत मिशन की सप्लाई व्यवस्थित करने कहा गया है। टंकियों की दोबारा सफाई का खर्च ठेका कंपनी वहन करेगी। अमृत मिशन के तहत 6 सितंबर 2023 को जब सरकंडा की छह टंकियों से सप्लाई शुरू की गई, तब भी यही समस्या सामने आई थी। 301 करोड़ की लागत वाली इस योजना के तहत खूंटाघाट बांध से पानी लाकर बिरकोना स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध कर शहर भर में सप्लाई किया जा रहा है। इस दौरान तोरवा चौक के पास पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिसके चलते दो दिनों से आसपास के क्षेत्र में पानी सप्लाई बाधित रही, जिसे सुधारने निगम मामला भिड रहा। मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता अनुपम तिवारी ने बताया लोगों के घर में गंदा पानी पहुंचाने की शिकायत भी मिल रही थी, जिसे जल्द सुधरने प्रयास किया जा रहा है।


बताया जाता है कि अमृत मिशन की पाइप लाइन बिछाने, इंटर कनेक्शन के दौरान पाइप लाइन में मिट्टी चले जाने के कारण वह टंकियों तक पहुंच गया। इसके चलते घरों में मटमैला पानी जा रहा था। शिकायत के बाद निगम ने 5 टंकियों से सप्लाई बंद कर सीधे ट्यूबवेल से सप्लाई कर रहा है। क्रांतिकुमार भारतीय नगर, वार्ड नंबर 31 लाला लाजपतराय नगर, वार्ड 32 शहीद विनोद चौबेनगर, गवर्नमेंट स्कूल के आस पास, दयालबंद, तोरवा, बिलासा कॉलेज, जूनीलाइन, मरीमाई, तेलीपारा, मसानगंज, इमलीपारा भारतीय नगर शामिल हैं। यहां की टंकियों से सप्लाई बंद रही, निगम सभापति अशोक विधानी ने बताया कि लगातार इसकी शिकायत की गई है तब जाकर इसमें सुधार कार्य किया जा रहा है क्योंकि वह आज ही इंदौर से यहां पहुंचे हैं तो जल्दी इसे संज्ञान में लेकर काम करवाया जाएगा।

नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी की माने तो व्यापार विहार की दो, भारतीय नगर और कुदुदंड की पानी टंकियों से अमृत मिशन की सप्लाई बंद कर दी गई। इन टंकियों से वापस ट्यूबवेल का पानी सप्लाई किया जा रहा है। अमृत मिशन की लाइनों से ही टंकियों में मटमैला पानी पहुंच रहा है, जो इंटर कनेक्शन के दौरान पाइप में मिट्टी चले जाने के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि निगम ने वार्षिक ठेके के तहत 37 टंकियों की सफाई हाल ही में कराई गई है। पंचायत क्षेत्रों की 11 टंकियों की सफाई अभी चल ही रही है। टंकियों की सफाई पर 6.94 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।




