परिचित के पक्ष में फैसला करवाने हेतु एक युवक ने तहसीलदार चैंबर में आत्मदाह करने की दी धमकी, समझाइश के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक तहसीलदार के चेंबर में पेट्रोल से भरा बाटल लेकर पहुंच गया। युवक ने एक मामले में फैसला अपने परिचित के पक्ष में करने दबाव बनाना शुरू कर दिया, साथ ही उसने आत्मदाह करने की धमकी दी। तहसीलदार और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाइश देकर काबू में किया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

तहसीलदार अतुल वैष्णव ने बताया कि उन्होंने थाना सिविल लाइन में उनके कार्यालय में हुए हंगामे की शिकायत की है। तहसीलदार अतुल वैष्णव अपने कार्यालय में सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान मसानगंज में रहने वाला शाही रिजवान वहां आ गया। उसने एक मामले में अपने परिचित के पक्ष में फैसला देने के लिए तहसीलदार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तहसीलदार ने युवक को समझाइश दी। इस पर युवक ने अपने हाथ में रखे पेट्रोल के बाटल को दिखाकर आत्मदाह की धमकी देना शुरू कर दिया। इससे तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी सकते में आ गए।उन्होंने किसी तरह युवक को काबू किया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। और हंगामा मचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसे थाना सिविल लाइन ले जाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles