रतनपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो बदमाश अनीश कुमार उर्फ अंकु और सूरज भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रतनपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती 24 मार्च को रतनपुर बाजार से सामान खरीद कर पैदल सहलियो के साथ घर लौट रही थी। शाम करीब 6:30 बजे जब यह लोग तुर्की तालाब रतनपुर के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से स्कूटी में उसी गांव में ही रहने वाले अनीश कुमार उर्फ अंकु और सूरज भारद्वाज पहुंचे। अनीश स्कूटी में ही बैठा था लेकिन सूरज भारद्वाज युवती के सामने आकर खड़ा हो गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। उसकी हिम्मत बढ़ी तो उसने युवती का बांया हाथ पकड़ लिया उसे अपनी और खींचने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर युवती अपने घर पहुंची। युवती को डरी सहमी देखकर परिजनों ने कारण पूछा और फिर उसके साथ रतनपुर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 22 वर्षीय सूरज भारद्वाज और 20 वर्षीय अनीश कुमार उर्फ अंकु को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles