लगातार शहर में बढ़ते साइबर फ्राड के मामले बिलासपुर पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे है। इसे सुलझाने और आरोपियों की धर पकड़ करने में पुलिस के पसीने छूट रहे है। यही वजह है कि अब ऐसे मामलों का निराकरण करने और साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासागुड़ी में जिले भर के राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों की साइबर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। यहां शामिल पुलिस के उच्चाधिकारियों ने राजपत्रित अधिकारियों और थानेदारों को ऐसे मामले में आरोपियों की पता तलाश कर उनकी धर पकड़ करने के लिए निर्देश जारी किए गए।

अक्सर ऐसे मामलों बाहरी राज्यों के ही जालसाजों की संलिप्तता पाई जाती है। इस पर भी एएसपी उमेश कश्यप ने राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विशेष टीम का गठन कर बाहरी राज्यों में साइबर फ्रॉड की जानकारी लेकर जालसाजों की धर पकड़ करें। इसके साथ ही मीटिंग में साइबर विशेषग्यों ने साइबर क्राइम से जुड़े हर एक पहलुओं की बारीकी से यहां शामिल अधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान एएसपी सिटी उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी पूजा कुमार, सीएसपी उमेश गुप्ता सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और थानेदार मौजूद रहे।




