Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के तेलीपारा में एक छोटे से दुकान में पिछले 22 सालों...

बिलासपुर के तेलीपारा में एक छोटे से दुकान में पिछले 22 सालों से बेच रहे लस्सी, स्वाद और शुद्धता ही असली प्रचार-प्रसार।

गर्मी के मौसम में ठंडी लस्सी तकरीबन सभी लोगों की पसंदीदा पेय पदार्थ होती है शहर में कई ऐसी जगह हैं जहां की लस्सी मशहूर है लेकिन बिलासपुर में 22 सालों से एक ऐसी लस्सी की दुकान है, जिसने कभी अपने लिए कोई विज्ञापन नहीं किया। कोई प्रचार प्रसार नहीं किया, लेकिन फिर भी लोग उसकी लस्सी के दीवाने हैं।हम बात कर रहे हैं तेली पारा के पास रोड में लगने वाले एक छोटे से ठेले की।

बीते 22 वर्षों से रवि शंकर जैन यहां पर लस्सी के ठेले का संचालन कर रहे है। आलम यह है की गर्मी का मौसम आने पर लोग इंतजार करते हैं कि कब रवि शंकर की लस्सी की दुकान खुले और वे वहां आनंद लेने पहुंचे। रवि शंकर ने बताया कि उनकी लस्सी का स्वाद वर्षो से बरकरार है और कीमत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं हैं इस संतुलन के कारण ही शहर भर के लोग उनकी दुकान में आना पसंद करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments