Homeहमर बिलासपुरCM.ने कहा राहुल किसान,मजदुर,महिला,और युवाओ के हित में सोचते है..सरकार हमेशा जनता...

CM.ने कहा राहुल किसान,मजदुर,महिला,और युवाओ के हित में सोचते है..सरकार हमेशा जनता के साथ

बिलासपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई…आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं।

राहुल , सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं।

पिछले बार जब राहुल गांधी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखो युवा आए थे।

पहली किश्त आज राहुल गांधी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे।
उप-मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि स्वास्थ्य का अधिकार और घर का अधिकार सभी लोगों को मिले। आज उनके सोच की प्रतिपूर्ति यहां इस सम्मेलन में देखने को मिल रही है।

आज 47 हजार से अधिक लोगों के खाते में आवास के लिए पैसे का ट्रांसफर किया गया।
सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी के हाथों प्रदेश के हितग्राहियों को आवास की राशि ट्रांसफर हुआ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। आज यह सिद्ध हो गया कि सरकार गरीबों और वंचितों के आवास को लेकर कितनी गंभीर है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हर गरीब के खाते में पैसे डालने का काम किया है। बस्तर से सरगुजा तक हर वर्ग के लोगों के लिए काम हो रहा है।
सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन देते हुए पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज हमारी महामाया माता और बिलासा दाई की धरती में आवास न्याय योजना के मुख्य अतिथि के रूप सांसद राहुल गांधी यहां आए हैं। आज प्रदेश में उनके हाथों प्रदेश की चौथी न्याय योजना लागू होने जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप जिन लोगों का नाम गरीबी रेखा में छूट गया है ऐसे बेघर लोगों को आवास देने के लिए हमने इस योजना का शुभारंभ किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है और उन्हें आत्मबल मिला है।

ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का संचालन किया जा रहा है, इसके माध्यम से राज्य के हजारों समूह की लाखों महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments