GGU में आलूगुंडा विवाद बना चाकूबाजी का मामला, मेस रसोइए पर छात्र पर हमला करने का आरोप,छात्रावास में बवाल, छात्रों ने घेरा पुलिस वाहन, CCTV में कैद हुई घटना

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मामूली नाश्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तात्या भील बालक छात्रावास की मेस में आलूगुंडा को लेकर हुए विवाद में मेस के रसोइए पर छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने का गंभीर आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र हर्ष अग्रवाल नाश्ते के लिए किचन पहुंचा था, जहां मेस में कार्यरत रसोइए से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया। सीसीटीवी फुटेज में रसोइया किचन का प्लेटफॉर्म फांदकर छात्र की ओर दौड़ता नजर आ रहा है, जिसके हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेस के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इसी दौरान कथित तौर पर धमकी दिए जाने से नाराज छात्रों ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। छात्रों ने मेस कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।इस पूरे मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मेस में नाश्ते को लेकर छात्र और मेस संचालक के बीच विवाद हुआ था। वायरल वीडियो में मेस संचालक द्वारा चाकू निकालकर छात्र पर हमला करने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना ने एक बार फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles