IND vs NZ: टीम इंडिया–न्यूजीलैंड रायपुर पहुंचीं, क्रिकेट का रोमांच चरम पर 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा सीरीज का दूसरा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंच गईं, जिसके साथ ही शहर में क्रिकेट का खुमार साफ नजर आने लगा। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस उमड़ पड़े। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों टीमें बस से होटल के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम का ठहराव होटल कोर्टयार्ड छेरीखेड़ी में जबकि न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में किया गया है।सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले आज शाम दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस सेशन में बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डिंग यूनिट अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। प्रशासन और पुलिस द्वारा स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।रायपुर का यह मैदान देश के अन्य टी-20 आयोजन स्थलों की तुलना में आकार में बड़ा माना जाता है, जिसके चलते यहां बाउंड्री भी अपेक्षाकृत लंबी रहती है। तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए चौके लगाना आसान होता है, जबकि बड़ी बाउंड्री के चलते सिंगल रन को डबल में बदलने के मौके भी अधिक रहते हैं। 1 दिसंबर 2023 को यहां खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 छक्के जड़े थे।शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का मैदान फुल लेंथ करीब 90 यार्ड का है, जिसमें लगभग 10 यार्ड जगह स्टैंड के लिए छोड़ी जाती है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार टी-20 मुकाबलों में आमतौर पर 75 यार्ड की बाउंड्री तय की जाती है। छोटे मैदानों वाले शहरों में यह 70 यार्ड तक सीमित रहती है, लेकिन रायपुर में होने वाले इस टी-20 मुकाबले के लिए 75 यार्ड की बाउंड्री निर्धारित की गई है, जो मैच को रणनीति और फिटनेस की असली परीक्षा बना सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles