NH-43 पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन से निरीक्षण सड़क सुरक्षा मजबूत करने जशपुर पुलिस की तकनीकी पहल

जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे से तकनीकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क संरचना, यातायात प्रवाह, संकेतक व्यवस्था, दृष्यता और संभावित दुर्घटना कारणों का बारीकी से परीक्षण किया गया।

ड्रोन निरीक्षण के बाद गिरांग तिराहा, होलीक्रास स्कूल घोलेंग, पोरतेंगा तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग व भलमंडा चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर रम्बलर स्ट्रिप, चेतावनी संकेत बोर्ड, अवैध होल्डिंग हटाने, पेड़ों की छंटाई तथा सड़क सुधार कार्यों के निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles