Homeहमर बिलासपुरRTE के तहत बच्चों का एडमिशन और निजी स्कूल छोड़ने के मामले...

RTE के तहत बच्चों का एडमिशन और निजी स्कूल छोड़ने के मामले में डिईओ ने जिले के 131 नोडल अधिकारियों को पत्र लिखकर 10 बिंदुओं में मांगी जानकारी।

शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों का एडमिशन और निजी स्कूल छोड़ने के मामले में डिईओ ने जिले के 131 नोडल अधिकारियों को पत्र लिखकर 10 बिंदुओं में जानकारी मांगी है। बताया जाता है कि सभी नोडल अधिकारियों ने जिले के 553 निजी स्कूल के प्राचार्यो की जानकारी देने का निर्देश दिया हैं।जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के बाद कई बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। अधिकांश स्कूल ऐसे बच्चों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं करते और उनकी फीस शासन से लेते रहते हैं। ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी सभी जिलो से मांगी गई है, साथ ही ड्रॉप आउट रोकने के लिए उचित पहल करने निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments