Homeहमर बिलासपुरSSP शशि मोहन सिंह सख्त: लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश...

SSP शशि मोहन सिंह सख्त: लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश लापरवाही पर चेतावनी, अवैध गतिविधियों और साइबर अपराध पर कड़ा रुख

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में बच्चों व महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। SSP ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नवंबर के अंत तक पेंडेंसी 5% के भीतर लाने, लंबित अपराधों, चालान, मर्ग व शिकायतों का जल्द निराकरण करने और अवैध शराब, जुआ, सट्टा, तस्करी व साइबर ठगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में तेजी से निराकरण करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि लापरवाही पर एक ASI को अर्थदंड भी दिया गया। SSP ने नियमित पेट्रोलिंग, ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, VIP सुरक्षा जांच, तकनीकी सहयोग में तेजी, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और जनता की शिकायतों पर संवेदनशील व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments