अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर 12वीं की छात्रा बनी जांजगीर SP स्कूलों के पास गुमटियां हटाने और वाहन नीलामी प्रकरण अग्रेषित किए

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जांजगीर–चांपा में विशेष पहल करते हुए कक्षा 12 की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला एवं गुमटियों को 200 मीटर की दूरी पर संचालित करने का निर्देश जारी किया। साथ ही पुलिस लाइन का निरीक्षण कर टू व्हीलर वाहन नीलामी प्रकरण को वरिष्ठ कार्यालय को अग्रेषित किया।कार्यक्रम के दौरान डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा तथा यातायात शाखा द्वारा किए जा रहे अभियानों की जानकारी छात्रा SP को दी। बच्चों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।हर वर्ष 20 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना है। यह दिवस बच्चों में सहयोग, समझ और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ सरकार और समुदायों को उनकी सामूहिक जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles