Homeहमर बिलासपुरसारागांव पुलिस ने जुआ खेलते 6 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार नगदी 6080...

सारागांव पुलिस ने जुआ खेलते 6 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार नगदी 6080 रुपये और ताश पत्ती बरामदजुआ सट्टा पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

जांजगीर-चांपा थाना सारागांव पुलिस ने ग्राम मोहगांव में जुआ खेलते छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नगदी 6080/- रुपये और ताश पत्ती बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस सफलता में थाना प्रभारी सारागांव सुभाष चौबे, ASI के. के. कोशले, आरक्षक दीपक ठाकुर, जय किशन और ईश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments