Homeहमर बिलासपुरअखिल भारतीय रसोईया संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र...

अखिल भारतीय रसोईया संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए शुक्रवार को इमली पारा के भवन में बैठक आयोजन किया।

अखिल भारतीय रसोईया संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र आंदोलन का मन बना रही है। वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से लेकर सभी तक अपनी मांग रख चुके हैं, उसके बावजूद भी मांग पूरी नहीं होने पर अब आंदोलन करने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार को इमली पारा के भवन में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई, संघ का कहना है कि समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी मांग में उनकी मासिक पेंशन लागू करने की मांग है, साथ ही बताया कि देश के सभी कार्यरत रसोइयों से लगभग 11 माह कार्य कराया जाता है जबकि भुगतान मात्र 10 माह का ही दिया जाता है।

संघ का कहना हैं इसे लेकर लंबे समय से मांग किया जा रहा है लेकिन, जन प्रतिनिधि और अफसर की अनदेखी के चलते उनका शोषण हो रहा है। संघ ने कहा है यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे इस दौरान उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता का भी काम किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला रसोइया मौजद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments