हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा में आईएमए के बैनर तले शहर के चिकित्सक भी अपनी सेवा करने की चाह प्रकट की, जिसके अंतर्गत चौक चौराहों की सजावट से लेकर फूलों से स्वागत करने का जिम्मा उठाया।

हिंदू नव वर्ष पर हर वर्ष निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर हर वर्ग अपना योगदान दे रहा है। इसी क्रम में आईएमए के बैनर तले शहर के चिकित्सक भी इस शोभा यात्रा की सेवा करना चाह रहे हैं। इस बार आई एम ए के सभी डॉक्टरो ने निर्णय लिया है कि वे हर चौक चौराहा सजाएंगे साथ ही हर चौक चौराहों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत की जाएगी।

इसके साथ ही शोभा यात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें पानी के साथ खाने पीने की चीज वितरित की जाएगी। शहर के हर चौराहों पर डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी। जहां शोभा यात्रा के स्वागत के लिए चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। उनके समन्वयक डॉ विनोद तिवारी और ललित माखिजा है। इसकी तयारी में डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉ हेमंत चटर्जी, डॉ जी डी मेघानी, डॉअखिलेश देवरस लगे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles