अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 03 जोड़ी गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 22 व 23 मार्च 2024 को तथा रीवा से 23 व 24 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा दुर्ग से 22 मार्च 2024 को तथा निज़ामुद्दीन से 23 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 22 मार्च से 24 मार्च 2024 तक तथा अम्बिकापुर से 23 मार्च से 25 मार्च 2024 तक उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles