Homeहमर बिलासपुरहोली स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा।

होली स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा।

बिलासपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02 जोड़ी होली एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अतिरिक्त कोच की उपलब्धता से अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 22 मार्च 2024 को तथा पटना से 23 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग होली स्पेशल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 22 मार्च 2024 को तथा छपरा से 26 मार्च 2024 को उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments