Homeहमर बिलासपुरअब बॉडी वार्न कैमरे के साथ नजर आएंगे टीटीई रेल यात्रियों की...

अब बॉडी वार्न कैमरे के साथ नजर आएंगे टीटीई रेल यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में नया कदम

रेल यात्रियों की सुरक्षा, भरोसे और पारदर्शिता को और मज़बूत करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने एक नई पहल की है। अब ट्रेन में टिकट चेकिंग करने वाले टीटीई बॉडी वार्न कैमरे के साथ नजर आएंगे, जिससे हर गतिविधि रिकॉर्ड में रहेगी।बिलासपुर मंडल के 50 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को फिलहाल ट्रायल बेसिस पर ये बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। इन कैमरों से टिकट चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे किसी भी तरह के विवाद या शिकायत पर तत्काल प्रमाण उपलब्ध हो सकेगा।

इस पहल का नेतृत्व कर रहे सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कैमरों के वितरण के दौरान कर्मचारियों को इनका प्रयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन कैमरों का उद्देश्य सिर्फ निगरानी नहीं, बल्कि यात्रियों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा और पारदर्शिता को बेहतर बनाना है।ये कैमरे दोनों दिशाओं में रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं, यानी टीटीई के सामने और पीछे की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी। इससे न सिर्फ यात्रियों के व्यवहार पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि टीटीई की कार्यशैली भी रिकॉर्ड में रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments