हरियाणा से ब्राउन शुगर लेकर शहर आया युवक गिरफ्तार उसलापुर स्टेशन से पकड़ा, पुलिस कर रही एण्ड टू एण्ड कार्रवाई

दूसरे राज्य से ट्रेन के ज़रिए ब्राउन शुगर की तस्करी करने आए एक युवक को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी युवक हरियाणा का रहने वाला है और लंबे समय से नशे का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब एण्ड टू एण्ड कार्रवाई के तहत मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मामला 14 मई का है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ब्राउन शुगर लेकर ट्रेन से शहर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम उसलापुर रेलवे स्टेशन के आसपास तैनात हो गई। जैसे ही ट्रेन आई और युवक बाहर निकला, मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस हिरासत में पहले तो आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से करीब 5 से 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल नशे की खेप जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया आरोपी हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार है, जो लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था। वह विभिन्न राज्यों से यह नशा लाकर बिलासपुर और आसपास के इलाकों में खपाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेला नहीं है, इसके पीछे पूरा नेटवर्क सक्रिय है।फिलहाल पुलिस आरोपी से यह जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है कि उसे ब्राउन शुगर सप्लाई कौन करता है और यह नेटवर्क किन-किन राज्यों में फैला है। एण्ड टू एण्ड कार्रवाई के तहत मुख्य सप्लायर और स्थानीय खरीदारों की तलाश की जा रही है।सीएसपी ने कहा आरोपी से पूछताछ जारी है उसके तार और कितनों से जुड़े है इसका मुख्य सरगना कौन है।शहर में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह सख्त है। खासकर युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles