अमेरी फाटक में वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या का समाधान अंडर ब्रिज निर्माण कार्य जारी…

अमेरी फाटक क्षेत्र के निवासी वर्षों से भारी ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे थे। फाटक बंद होने के दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था, जिससे न केवल आम नागरिक बल्कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। लंबे समय से रहवासियों द्वारा इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी। वर्षों की मशक्कत और प्रशासनिक प्रयासों के बाद आखिरकार अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अंडर ब्रिज के बन जाने से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और उनके आवागमन में सुगमता आएगी। निर्माण कार्य तेजी से जारी है, और उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। अंडर ब्रिज के शुरू होने के बाद अमेरी फाटक क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे उनके दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण सुधार आएगा। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में लोगों को जाम में फंसने की नौबत नहीं आएगी अंडर ब्रिज बनने से घुरु अमीरी के लोगों में उत्साह है क्योंकि वर्षो से रह वासियों की मांग थी की इस ट्रैफिक से उनको निजात दिलाई जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles