अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने सैकड़ों लोग. देवरीखुर्द हुआ राम भक्ति में सराबोर

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने सैकड़ों लोग

देवरीखुर्द हुआ राम भक्ति में सराबोर

बिलासपुर। अयोध्या में हुए आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के देवरीखुर्द वासी गवाह बने। देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम के बाद अयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष (कि मो) बी पी सिंह ने सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा अर्चना की।
आज आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मंडल , बूथ अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी भजन का आनंद लेते आते रहे

स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं वार्ड नंबर 42,43के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आई रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। मानस मंडलियों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।

  साथ ही जिले के बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के श्री राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में भी ग्रामीणों के द्वारा पूजा-अर्चना की गई।  जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।  इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई।  इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles