भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ का आठवां त्रैवार्षिक अधिवेशन दल्लीराजहरा में संपन्न

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ का आठवां त्रैवार्षिक अधिवेशन दल्लीराजहरा में संपन्न

श्रीमती शोभा सिंहदेव पुनः अध्यक्ष बनाई गई

स्कीमी वर्करों, ठेका श्रमिकों, ओ पी एस तथा हसदेव अरण्य को बचाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए
भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ का आठवां त्रैवार्षिक अधिवेशन दल्लीराजहरा के ओपन थिएटर में दिनांक 20और 21जनवरी को संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर के तीन सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। केन्द्रीय अधिकारी के रूप में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री बी सुरेन्द्रन जी एवं महिला कार्य प्रमुख श्रीमती संध्या मिश्रा जी उपस्थित हुए। इस अधिवेशन में पिछले तीन वर्षों के कार्यों की पूर्ण समीक्षा के साथ आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना भी बनाई गई तथा संगठन विस्तार के साथ श्रमिक समस्याओं को लेकर स्कीमी वर्करों, ठेका श्रमिकों, कृषि मजदूरों, औद्योगिक श्रमिकों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि उन्होंने हसदेव अरण्य को बचाने और स्कीमी वर्करों के लिए पूर्ण सामाजिक सुरक्षा के साथ सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश किया जिसे इस अधिवेशन में पारित किया गया है। अधिवेशन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंहदेव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरोत्तम घृतलहरे, महामंत्री श्री दिनेश कुमार पांडेय बनाऐ गए। जिला बिलासपुर के श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर पुनः उपाध्यक्ष एवं श्रीमती उषा साहू प्रदेश मंत्री एवं श्री गिरिजा शंकर मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। अधिवेशन के दौरान दल्लीराजहरा के प्रमुख मार्गों से भव्य जुलूस के साथ मुख्य बाजार में आमसभा भी किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र श्री सुनील करवा जी, केंद्रीय उप महामंत्री श्री सुरेन्द्र पांडेय जी, केंद्रीय मंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल जी, पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी श्री लक्ष्मण चंद्रा जी, केंद्रीय कार्यकरिणी सदस्य सुश्री रीता एक्का जी शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles