अरपा पार जाकर बनाते थे महुआ शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

कोटा के लोग नाव से नदी पार करके रतनपुर क्षेत्र के जंगल में महुआ शराब बनाने के लिए पहुंचते थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 240 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। उनके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रतनपुर क्षेत्र के कुंआजति जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने कई बार जंगल में घेराबंदी की। लेकिन हर बार महुआ शराब के कारोबार से जुड़े लोग पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। पुलिस ने फिर से आसपास के गांव में मुखबिर तैनात किए। मुखबिर ने जैसे ही जानकारी दी कि कुछ लोग नदी पार करके जंगल में शराब बनाने के लिए आते हैं। शराब को जंगल में ही छुपाकर चले जाते हैं। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जंगल में घेराबंदी कर बिल्लीबंद पोड़ी निवासी उमेंदा बाई धनवार और बंधन धनवार को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर उन्होंने बताया कि वे अरपा नदी में ट्यूब से बनाए नाव से पार कर कुंआजति के जंगल में जाते थे। जंगल में ही वे शराब बनाकर छुपा देते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 240 लीटर महुआ शराब जब्त किया। आरोपी महिला और युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles