कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 माह का मासूम खेल-खेल में चांवल के गर्म पानी और चूल्हे की आग से झुलस गया था। जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के बाद मामले को विवेचना में ली है। घटना 7 मई की सुबह रमतला क्षेत्र की है। सुबह-सुबह सुशील कुमार सूर्यवंशी की पत्नी चूल्हे पर खाना पका रही थी वहीं उसका मासूम 8 माह का बच्चा भी खेल रहा था। इसी बीच अचानक बच्चे के ऊपर चावल का गर्म पसिया और चूल्हे का अंगार गिर गया। इससे बच्चा गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के किये तत्काल सिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां लगभग सप्ताह भर जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए मासूम सौरभ जिंदगी की जंग हार गया। इस घटना की सूचना पाकर पहुंची कोनी पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के बाद मासूम के शव को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

पुलिस मृतक मासूम के परिजनों के दिये गए बयान के आधार पर जांच कर पीएम रिपोर्ट का भी इन्तेजार कर रही है। क्योंकि कोनी पुलिस इस घटना को लेकर खुद उलझन में है। इसलिए पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


