अरपा रिवर व्यू में 7 मई को होगा सुशासन तिहार का आयोजन क्विज़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपहारों की होगी बारिश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसका तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन होगा। इसी कड़ी में 7 मई को बिलासपुर के अरपा रिवर व्यू साइट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गतिविधियाँ होंगी।इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें मनोरंजन और जागरूकता दोनों का समावेश होगा। शाम 6.30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में शासकीय योजनाओं पर आधारित क्विज़ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को मौके पर ही आकर्षक उपहार, डिस्काउंट कूपन और गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनृत्य दल की प्रस्तुति के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन और कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलेंगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह आयोजन लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा, जिसमें सहभागिता के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles