Homeहमर बिलासपुरजगद्गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म को दी नई पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण...

जगद्गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म को दी नई पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव गोस्वामी समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख की घोषणा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने अद्वैत वेदांत और सनातन धर्म के माध्यम से पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे मात्र 32 वर्ष की आयु में सनातन परंपरा को नया दर्शन, संगठन और दिशा देने वाले युगपुरुष थे। साव राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि आज जब सांस्कृतिक मूल्य क्षीण हो रहे हैं, तब शंकराचार्य जी के सिद्धांत और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से सनातन धर्म की गरिमा को समझने और समाज में उसका प्रसार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में महंत डॉ. रामसुंदर दास, महंत विवेक गिरी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments