
कोटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कबाड़ ले जा रहे सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन को पकड़ा। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन और अन्य कबाड़ सामग्री कीमत ₹51,000 जब्त की गई।

चालक भरत वैष्णव निवासी खुरदुर को गिरफ्तार कर वाहन समेत कुल ₹81,000 का माल ज़ब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।


