Homeहमर बिलासपुरनशे में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को...

नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा ,टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जशपुर जिले के चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र में शराब के नशे में पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम कुरकुरिया निवासी 45 वर्षीय लरंग राम ने पत्नी संतोषी बाई से झगड़े के दौरान उस पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी लरंग राम घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शरधापाठ जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त की गई है। बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments