Homeहमर बिलासपुरअवैध रेत माफियाओं पर बिलासपुर पुलिस का जोरदार शिकंजा जिलेभर में एक...

अवैध रेत माफियाओं पर बिलासपुर पुलिस का जोरदार शिकंजा जिलेभर में एक साथ 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों वाहन और सैकड़ों ट्रैक्टर रेत जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर नकेल कसने बिलासपुर पुलिस और प्रशासन ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में 80 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। हाईकोर्ट और राज्य शासन के निर्देश पर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में 60 से 70 टीमों ने एक साथ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान अलग-अलग जगहों पर डंप की गई करीब 600 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। साथ ही 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा और 34 ट्रैक्टर समेत कुल 50 से अधिक वाहन भी प्रशासन के कब्जे में ले लिए गए।

रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह भी साफ कर दिया कि अवैध रेत उत्खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों और रेत पर नियमों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफियाओं की कमर तोड़ने का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट को रोका जा सके और कानूनी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments