Homeहमर बिलासपुरसमाधान शिविरसीपत थाने में शिकायत समाधान शिविर का आयोजन एसएसपी रजनेश सिंह...

समाधान शिविरसीपत थाने में शिकायत समाधान शिविर का आयोजन एसएसपी रजनेश सिंह ने महिला कमांडो के जज्बे को किया सलाम

थाना सीपत परिसर में 16 जून को शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सरल मामलों का त्वरित निपटारा किया गया, 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 2 मामलों में पारिवारिक विवाद का मौके पर ही समाधान कराया गया।

शिविर में जुहली गांव की 55 महिला कमांडो और 10 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नशामुक्ति अभियान में अहम भूमिका निभाई।एसएसपी रजनेश सिंह ने जुहली की महिलाओं के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि इनका प्रयास न केवल गांव बल्कि जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि समाज और पुलिस मिलकर ही अपराध पर नकेल कस सकते हैं।

एसएसपी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों को नशे से दूर रखें और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें।शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और 72 गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी रही। आयोजन को सफल बनाने में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments