अवैध शराब पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,कोनी, पचपेड़ी और तखतपुर थाना क्षेत्रों में तीन आरोपियों सहित भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त…

बिलासपुर :- जिले में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टेशनपारा घुटकू निवासी 2 वर्षीय केसर लोनिया के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।वहीं, पचपेड़ी पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही में रोशनलाल पटेल और मोहन पटेल से 37 पाव देशी शराब और 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया।तखतपुर पुलिस ने चुलघट निवासी भरत पाली उर्फ राजा को दबोचा, जिसके पास से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार करने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles