अहमदाबाद से लापता युवक बिलासपुर में मिला जीआरपी की सतर्कता से परिजनों से मिला, टला बड़ा अनहोनी

अहमदाबाद, गुजरात से अपने घर हावड़ा लौट रहा एक युवक रास्ते में अचानक लापता हो गया, जिसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक हॉल में सुरक्षित अवस्था में पाया गया। युवक का सामान ट्रेन के कोच में लावारिस हालत में मिलने के बाद जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।जांच के दौरान जीआरपी ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। रविवार देर रात युवक का भाई चंद्रशेखर गीताांजली एक्सप्रेस से बिलासपुर स्टेशन पहुंचा और सामान की पहचान के बाद युवक की तलाश तेज की गई। इस दौरान लापता युवक स्टेशन के बाहर एक हॉल में बैठा हुआ मिला।पूछताछ के बाद युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार यादव के रूप में हुई, जो गुजरात की एक कंपनी में रिफाइनरी का काम करता है। जीआरपी ने युवक को सकुशल उसके भाई के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और रेलवे पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles