अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में रवाना हुए यादव समाज के कार्यकर्तादिल्ली जंतर-मंतर पर होगा समापन

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर देशभर में चल रहा आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से यादव समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।सभी कार्यकर्ता उसलापुर रेलवे स्टेशन में एकत्र हुए और जम्मूतवी सुपरफास्ट ट्रेन से राजधानी दिल्ली के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान किया।कार्यकर्ता छोटे लाल यादव ने बताया कि छपरा बिहार से 12 अप्रैल को शुरू हुई यह अहीर रेजिमेंट रज-कलश यात्रा देश के अनेक राज्यों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ पहुँची। उन्होंने कहा हमारी ममता यादव के नेतृत्व में यह यात्रा आगे बढ़ रही है। अहीर रेजिमेंट की मांग केवल छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज बन चुकी है।रेजांग ला के शहीदों की माटी को साथ लेकर हम समाज के सम्मान के लिए हर प्रदेश में संदेश पहुँचा रहे हैं।

हमें उम्मीद है कि इस बार हमारी मांग गूंजेगी और समाधान का रास्ता खुलेगा।आल इंडिया यादव महासभा की प्रदेश सचिव ममता यादव ने भी जंतर-मंतर रवाना होने से पहले अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव और रज-कलश यात्रा की प्रभारी हूं।छपरा से शुरू हुई यह यात्रा कई राज्यों से गुजरते गुजरते आज अपने अंतिम पड़ाव जंतर-मंतर पहुँच रही है। हर राज्य से प्रतिनिधि आ रहे हैं। यह सिर्फ यात्रा नहीं, हमारे वीर अहीर सैनिकों के गौरव और पहचान की लड़ाई है।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग लंबे समय से उठती रही है, और अब देशभर से मिल रहे समर्थन ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी है। जंतर-मंतर पर आज इस यात्रा का समापन होगा, जहां समूचे देश के यादव समाज के प्रतिनिधि एकजुट होकर अपनी मांग बुलंद करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles