आंगन में सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर रूप से घायल पीड़िता सिम्स में भर्ती, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिल्हा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम केंवाछी में एक महिला पर उस वक्त धारदार हथियार से हमला किया गया, जब वह रात में आंगन में सो रही थी। यह घटना न सिर्फ परिवार को, बल्कि पूरे गांव को दहशत में डाल गई है।घटना 26 मई की रात करीब 11:40 बजे की है। पीड़िता अनिता खांडे अपनी मां तुलसी बाई के साथ बहन के घर, महेश बंजारे के निवास पर मेहमानी में आई थी। पूरा परिवार आंगन में सोया हुआ था। तभी अचानक अनिता की चीख-पुकार सुनाई दी, जिससे सभी परिजन घबरा कर उठे और दौड़कर उसके पास पहुंचे।अनिता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके दाहिने पैर पर धारदार हथियार से हमला किया और तुरंत खेत की ओर भाग निकला। परिजनों ने तुरंत उसे बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। महिला पर इस तरह का हमला कई सवाल खड़े करता है कि आखिर उसका मकसद क्या था और आरोपी कौन हो सकता है।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। गांव के लोग भी इस घटना से डरे हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles