Homeहमर बिलासपुरपत्नी की मार्कशीट से फार्मा नौकरी, दूसरी शादी से खुला राज सिविल...

पत्नी की मार्कशीट से फार्मा नौकरी, दूसरी शादी से खुला राज सिविल लाइन थाने में शिकायत, पुलिस ने शुरू की धोखाधड़ी की जांच

फार्मा की पढ़ाई कर चुकी महिला शालिनी कलशा ने अपने पति संकल्प तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शालिनी का आरोप है कि संकल्प ने उसकी मार्कशीट को स्कैन कर धोखे से दो से तीन जगह नौकरी के लिए इस्तेमाल किया और फिर उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली।शिकायत में शालिनी ने कहा है कि उसकी अनुमति के बिना निजी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया, जो साफ तौर पर धोखाधड़ी है। वहीं आरोपी संकल्प तिवारी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह सब उसने अपनी पत्नी की सहमति से किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संकल्प ने जिन कंपनियों में नौकरी की, वहां किस-किस दस्तावेज का उपयोग किया गया और क्या शालिनी की स्कैन की गई मार्कशीट उनमें शामिल थी। अगर यह साबित होता है कि फर्जी दस्तावेजों से नौकरी मिली है, तो आरोपी के खिलाफ IPC की धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला जांच में लिया गया है और पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पिछले दो दिनों से इस केस की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments