आगामी लोकसभा गठन के लिए पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। शेष दो चरणों के चुनाव के बाद अब सभी को नतीजों की प्रतीक्षा है। 1 जून को सातवें चरण का चुनाव संपन्न होगा, जिसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आम लोगों के साथ राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी बेसब्री से नतीजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 4 जून को आने वाले नतीजे में भारतीय जनता पार्टी भारी जीत का दावा कर रही है।



पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्होंने अभी से 100 दिन का एजेंडा तय कर लिया है। पार्टी आत्मविश्वास से लबरेज है और 4 जून को अलग-अलग स्थानो पर समूह में परिणाम देखे जाएंगे। साथ ही पार्टी जो तय करेगी उसके अनुसार आगे के कार्यक्रम तय होंगे ।भारतीय जनता पार्टी जीत के बाद जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुकी है। बाईट किशोर राय पूर्व महापौर


