तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद सोमवार को फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जनदर्शन में कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में लगभग सौ लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।



साप्ताहिक जनदर्शन में आए सकरी तहसील के गोबंद के ग्रामीणों ने भूमि की मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसी तरह अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीनो का आवेदन लिया गया और कई आवेदनों पर मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। इसके साथ ही अब प्रत्येक सोमवार को टीएल बैठक के बाद जन दर्शन का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण की जाएगी।





