Homeहमर बिलासपुरचौथा दिन : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी 3 सूत्रीय...

चौथा दिन : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार चौथे दिन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने यह हड़ताल शुक्रवार से शुरू किया है। जिसके चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट आ गया है। संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांग बताते हुए हड़ताल जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का लंबित कार्य आधारित वेतन PLP का भुगतान माह मई 2024 तक का पूर्ण किया जाए एवं आगामी माह से नियमानुसार प्रतीक माह के 15 तारीख तक के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए और महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए उनके गृह जिले में स्थानांतरण देने हेतु छूट प्रदान किया जाए और मुख्यालय निवास का दायरा मुख्यालय से 8 किलोमीटर के परिधी में निवास करने हेतु छूट दिया जाए। साथ ही पवन कुमार वर्मा जिला संयोजक कांकेर की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल निरस्त कर सेवा में बहाल करते हुए दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments