Homeहमर बिलासपुरआत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के 50 सीटों के लिए आवेदन दोगुने,...

आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के 50 सीटों के लिए आवेदन दोगुने, अब तक ऑनलाइन के 7 हजार 33 आवेदन।

आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के 50 सीटों के लिए दोगुने आवेदन आ चुके हैं। जिले में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के 34 स्कूल हैं। कक्षा पहली से लेकर 12 वीं तक 4410 सीटें है, जिनमें छात्रों को प्रवेश देना है। इसके लिए अब तक ऑनलाइन 7 हजार 33 आवेदन आ चुके हैं। ऑफलाइन आवेदनों की जानकारी सभी प्राचार्यों से मंगाई गई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पालक पिछले साल की तरह इस साल भी उत्साहित दिख रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दस मई है। अभी आवेदन लेने के लिए सात दिन का समय शेष है। डीईओ का कहना है कि ऑफलाइन आवेदन बहुत कम लिए जा रहे हैं, फिर भी अगर कोई पालक आवेदन लेकर स्कूल पहुंच रहे है तो उनको वापस नहीं किया जा रहा है।

फार्म जमा करने के बाद उस स्कूल की जिम्मेदारी है कि उस आवेदन को ऑनलाइन एंट्री करे। इस मामले में डीईओ टीआर साहू का कहना है दस मई दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे, इसके बाद आवेदन लेना बंद कर दिया जाएगा। ग्यारह से पंद्रह मई तक आवेदनों की छंटनी की जाएगी। वहीं 15 से 20 मई तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीईओ ने बताया 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा 25 प्रतिशत आवेदन आरटीई के तहत लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments